अभी अभी: उत्तराखंड में आज 271 लोग कोरोना पॉजिटिव, 4 लोगों की मौत

उत्तराखंड में आज 271 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही दुखद बात यह भी है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand coronavirus report: Uttarakhand coronavirus report 16 february
Image: Uttarakhand coronavirus report 16 february

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 271 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दुखद बात यह भी है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस की वजह से 4 लोगों की मौत हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 4043 एक्टिव केस हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद करें तो अल्मोड़ा जिले से नौ, बागेश्वर जिले से चार, चमोली जिले से 23, चंपावत जिले से दो, देहरादून जिले से 147, हरिद्वार से 24, नैनीताल जिले से 22, पौड़ी गढ़वाल से 13, पिथौरागढ़ से तीन, रुद्रप्रयाग से 11, टेहरी गढ़वाल से तीन, उधम सिंह नगर से 9 और उत्तरकाशी से एक व्यक्ति कोरोनावायरस पॉजिटिव मिला है। इस बीच राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 1422 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिन 4 मरीजों की मौत के 24 घंटे में हुई है। वह सभी देहरादून से है।