Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर में जमीनी विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। बता दें कि एक ही जमीन दो पार्टियों को बेचने के मामले में दोनों पार्टियों के बीच खूब मारपीट हुई। एक पक्ष का आरोप है कि वे उनकी जमीन पर निर्माण करा रहे हैं तो वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पहले पक्ष का आरोप है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे थे कि उसी वक्त कुछ दबंगों ने उनका निर्माण कार्य रुकवा दिया और जो कार्य किया गया था उससे भी ध्वस्त कर दिया। हरिद्वार जिले के लक्सर से यह मामला सामने आ रहा है। यहां पर दबंगई के बल पर कुछ लोगों ने 3 व्यक्तियों द्वारा अपनी भूमि पर किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इतना ही नहीं जमीन मालिकों ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनको जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ितों ने मामले की शिकायत लक्सर कोतवाली पुलिस से की है। लक्सर कोतवाली की रायसी पुलिस चौकी क्षेत्र के बहालपुरी गांव के निवासी प्रदीप, सुभाष चंद और अरविंद एक ही परिवार के लोग हैं और कुछ ही समय पहले उन्होंने लक्सर के व्यक्ति से हजार फुट वर्ग के 3 प्लॉट खरीदे थे और तीनों ने जमीन का बैनामा करा कर उसे राजस्व अभिलेखों में रजिस्टर भी कर लिया था। हाल ही में तीनों ने अपनी जमीन पर निर्माण करवाना शुरू किया। उसी समय कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए निर्माण को पूरी तरह नष्ट कर दिया और तीनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। बताया गया कि जमीन बेचने वाले व्यक्ति ने वही तीनों प्लॉट धोखाधड़ी करते हुए दूसरी बार अन्य किसी व्यक्ति को बेच दिए हैं। तीनों पीड़ित खरीदारों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। यह मामला जमीन की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है इसलिए पूरे मामले के हर पहलू से जांच की जाएगी और जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।