उत्तराखंड: जंगल में दो हाथियों के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग, खूनी संर्घर्ष में 1 हाथी की मौत

राजाजी रिजर्व नेशनल पार्क की मोतीचूर रेंज के अंतर्गत हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मृत्यु हो गई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
rajaji national park elephant fight: Fight between two elephants in Rajaji National Park
Image: Fight between two elephants in Rajaji National Park

हरिद्वार: उत्तराखंड के मशहूर राजाजी रिजर्व नेशनल पार्क की मोतीचूर रेंज के अंतर्गत हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मृत्यु हो गई है। विभागीय टीम ने मृत हाथी का पंचनामा भरकर उसके शव को दफना दिया है। दरअसल बीते गुरुवार की सुबह इस पूरी घटना का पता लग सका जब गश्त के दौरान वन कर्मियों को संदिग्ध हालत में मोतीचूर रेंज के अंतर्गत संदिग्ध हालत में नर हाथी का शव मिला। जिसके बाद छानबीन की गई और छानबीन करने पर लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में ही खून ही खून बिखरा हुआ था। बताया था कि हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ है और इसी कारण खून फैला पड़ा है। सूचना पाकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल में हाथी की मौत की वजह दो हाथियों के बीच में आपसी संघर्ष होना बताया बताया गया। मृतक हाथी की उम्र तकरीबन 50 वर्ष थी जबकि दूसरे हाथी की तलाश की जा रही है। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि सुबह तकरीबन 4 बजे उनको हाथियों के चिंघाड़ने की जोर-जोर से आवाज आ रही थीं। मृत हाथी के शव को दफना दिया गया है और उसके दोनों दांत निकालकर स्टोर में जमा किए जाएंगे।