Harish Rawat की उत्तराखंडियत, neembu malta party की पार्टी में पहुंचे प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल समेत कई नेता
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Harish Rawat neembu malta party in Dehradun
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हरदा और उनकी उत्तराखंडियत ने कई लोगों का दिल जीता है। हरीश रावत उत्तराखंड की संस्कृति और यहां के व्यंजनों और परंपराओं को खूब प्रमोट करते हैं और आए दिन उत्तराखंडियत के तहत जश्न मनाते नजर आते हैं। इस बार Harish Rawat ने neembu malta party का आयोजन कर एक बार फिर से एकजुटता का संदेश दिया है। उनकी नींबू माल्टा पार्टी में प्रीतम सिंह समेत कई नेता पहुंचे। दरअसल उत्तराखंड में चुनाव संपन्न हो गए हैं और अब सभी लोग 10 मार्च का इंतजार कर रहे हैं। 10 मार्च ही वह दिन है जिस दिन पता चलेगा कि आखिर जनता ने किस को सत्ता पर विराजमान किया है। बात करें कांग्रेस पार्टी की तो इस बार कांग्रेस पार्टी के अंदर विधायकों और नेताओं की आपसी तकरार बहुत ही कम देखने को मिली है। भारतीय जनता पार्टी में इस बार विधायकों और नेताओं के बीच आपसी कलह अधिक नजर आ रही है तो वहीं कांग्रेस ने समय रहते हैं उनको संभाल लिया है। इसका एक मुख्य कारण हरीश रावत भी हैं। जी हां, हरदा ने भी कांग्रेस के बीच में एकजुटता लाने के लिए जमीन आसमान एक कर दिया है और यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी अब एक साथ मिलकर खड़ी है।
इसी कड़ी में पार्टी की एकजुटता को सेलिब्रेट करने पूर्व मुख्यमंत्री हरदा ने नींबू माल्टा पार्टी का आयोजन किया और इस पार्टी के बहाने कांग्रेस प्रत्याशियों को एकजुटता का संदेश दिया। इसमें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत कर चुनाव के नतीजों से पहले गुटबाजी के कयासों पर भी विराम लगा दिया है। आखिर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी इस पार्टी में पहुंचे और तमाम कार्यकर्ताओं के बीच में सभी बड़े नेताओं के साथ में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। दरअसल रविवार को राजपुर रोड पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दोपहर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए नींबू माल्टा पार्टी का आयोजन किया गया और इस पार्टी में कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पार्टी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री नगर सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल, चकराता से प्रत्याशी व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कैबिनेट मंत्री और धरमपुर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल, धनोल्टी से प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट, केदारनाथ के विधायक एवं प्रत्याशी मनोज रावत समेत कई बड़े चेहरे नजर आए।
पूर्व मुख्यमंत्री हरदा ने कहा कि उत्तराखंड के तमाम उत्पाद जिसमें नींबू, माल्टा, मंडवा, गहत उनके एजेंडे में हमेशा शामिल रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा है कि सरकार में रहते हुए कांग्रेस ने राज्य के परिधान, शिल्प, ज्वेलरी, व्यंजन आदि पर हमेशा ध्यान केंद्रित किया है। इसी के साथ उन्होंने उत्तराखंड टोपी को लेकर भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि भाजपा ने आज तक उत्तराखंडियत के ऊपर ध्यान नहीं दिया है। मगर कांग्रेस का हमेशा से फोकस रहा है कि उत्तराखंड की संस्कृति और यहां की विरासत बची रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंडियत की लड़ाई को गली मोहल्लों तक पहुंचाया है और उनके परिश्रम को सम्मान देने के लिए सभी को नींबू माल्टा पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने उनके सपने उत्तराखंडियत को चुनाव घोषणा पत्र में प्राथमिकता से सम्मिलित कर आगे बढ़ाने में उनका सहयोग किया है। इसके साथ Harish Rawat ने neembu malta party के बाद कहा है कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में चार धाम, बेरोजगारी महंगाई के साथ ही प्रत्येक परिवार को आर्थिक मदद देने का वादा किया है। तो वहीं पार्टी में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ी है। जो भी योजनाएं भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दी थीं उनको दोबारा से चालू किया जाएगा और भारी बहुमत से कांग्रेस सत्ता में आएगी।