Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर युवती ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। युवती को बचाने के प्रयास में उसकी मां भी बुरी तरह झुलस गई है। दोनों को झुलसी हुई हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। महज 17 साल की युवती उधम सिंह नगर में वार्ड नंबर 9 में अपने परिवार के साथ रहती है। बता दें कि परिजनों ने किसी बात पर युवती को डांट दिया तो उसने खुद के ऊपर गुस्से में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। बेटी को आग की लपटों में देखकर उसकी मां भी अपनी बेटी को बचाने के लिए दौड़ पड़ी और उसे बचाने के प्रयास में खुद भी बुरी तरह झुलस गई। डॉक्टरों के अनुसार युवती 50 और उसकी मां 30 झुलस गई है। दोनों का उपचार किया जा रहा है जहां पर युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खुद के ऊपर आग लगाने वाली 17 वर्ष की प्रिया हाई स्कूल की छात्रा है जो कि अपने परिवार के साथ में उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में वार्ड नंबर 9 में रहती है। बता दें कि घटना के वक्त उसका भाई विनय राय अपने खेत में था। उसके घर पर उसकी मां, छोटा भाई और दादी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवती को किसी बात पर डांटा और युवती को वह बात चुभ गई और उसने खुद के ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन दौड़कर वहां पहुंचे। आग की लपटों से घिरी अपनी बेटी को देखकर उसकी मां उसको बचाने के लिए दौड़ पड़ी। परिजनों ने किसी तरह कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने में युवती की मां के हाथ, पैर एवं सीना बुरी तरह झुलस गया है। वहीं उसके चचेरे भाई का पैर भी झुलस गया है। घटना के बाद दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया जहां पर युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी मां भी बुरी तरह झुलस गई है।