Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: होली का त्योहार करीब है। बच्चे इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन लगता है इस साल उत्तराखंड के बच्चों को होली स्कूल में ही मनानी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा विभाग ने इस बार होली के दिन ही गृह परीक्षाएं रख दी हैं। शिक्षा विभाग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय में होने वाली गृह परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें 19 मार्च को कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों के लिए अंग्रेजी और संगीत, कक्षा 9 के लिए गणित और कक्षा 11 के लिए रसायन, राजनीति विज्ञान, व्यवसायिक अध्ययन और संगीत-गायन-वादन की परीक्षा तय की गई है। 19 मार्च को होली का त्योहार भी मनाया जाना है। ऐसे में शिक्षा विभाग द्वारा जारी गृह परीक्षा कार्यक्रम को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार गृह परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च को खत्म होंगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि जिला स्तर पर परीक्षा कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। पूरे प्रदेश में एक कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं होंगी। उनका कहना है कि शासकीय कैलेंडर में 17 और 18 मार्च को होली का अवकाश दर्शाया गया है। जिस वजह से 19 मार्च को पेपर तय किया गया है। जांचने के बाद संशोधित परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11 के मुख्य विषयों के प्रश्न पत्र तैयार कर सॉफ्ट कॉपी के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए गए हैं। उर्दू, पंजाबी, क्षेत्रीय भाषा, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विषय के प्रश्नपत्र जिला स्तर पर गठित समिति कराएगी। परीक्षा सुबह व दोपहर की पाली में संपन्न कराई जाएगी।