उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 12 गलत सवाल, सभी को दिए गए बोनस अंक

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की गलती ने लोअर पीसीएस प्री परीक्षा के उम्मीदवारों को बोनस अंक दिला दिए। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Public Service Commission: 12 wrong questions in ukpsc exam
Image: 12 wrong questions in ukpsc exam

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित लोअर पीसीएस प्री परीक्षा में आयोग की गलती ने परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को बोनस अंक दिला दिए।

12 wrong questions in ukpsc exam

दरअसल हुआ ये कि इस परीक्षा में 12 सवाल या तो गलत थे, या फिर उनके विकल्प गलत दिए गए थे। जिस वजह से आयोग ने सभी उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए हैं। प्री परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए 28 अगस्त को मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। आयोग इसकी सूचना अलग से जारी करेगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा आयोग ने 12 दिसंबर को कराई थी। खैर, परीक्षा तो हो गई, लेकिन बाद में पता चला कि इस परीक्षा में 12 सवाल ऐसे पूछे गए थे जो कि या तो गलत थे या उनके विकल्प गलत थे। अपनी इस गलती को मानते हुए आयोग ने सभी उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए हैं। आगे पढ़िए

आयोग ने सभी उम्मीदवारों को बोनस अंक देते हुए संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी अधिकारी, कर निरीक्षक और खांडसारी निरीक्षक के लिए जनरल की कटऑफ 105 अंक रही है। जबकि एससी की 94.24, एसटी की 98.50, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की 105-105 अंक रही है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के पदों के लिए जनरल की कटऑफ 41.25, एससी की कटऑफ 41.25, ओबीसी की कटऑफ 42.50 और ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 46.75 अंक रही है। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अब प्री परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा 28 अगस्त को होना प्रस्तावित है। इसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।