उत्तराखंड में फिर शुरू हुई बर्फबारी, 5 जिलों में भारी बारिश-स्नोफॉल का यलो अलर्ट जारी

रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर के लोगों को बारिश बर्फबारी से मुश्किल हो सकती है..पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News: Yellow alert of snowfall in 5 districts of Uttarakhand
Image: Yellow alert of snowfall in 5 districts of Uttarakhand

चमोली: उत्तराखंड में सर्दी जाने की कगार पर है और इसी बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। प्रदेश के अधिकांश पहाड़ी व मैदानी जनपदों में बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि ऊंचाई वाले पहाड़ों में हिमपात के चलते एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है.

Uttarakhand Weather News 26 february

इसी बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज दिन भर उत्तराखंड राज्य के अनेक स्थानों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की आशंका जाहिर की है। खास तौर पर 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की सम्भावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी है जिस कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर के लोगों को बारिश बर्फबारी से मुश्किल हो सकती है।

आज सुबह से ही रुद्रप्रयाग जनपद के अंतर्गत केदारनाथ और उत्तरकाशी के ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी जनपदों व पर्वत श्रंखलाओं के निचले इलाकों में बीती रात से हल्की से तेज बारिश हो रही है। बारिश व बर्फबारी के चलते पहाड़ों में ठंड में खासा इजाफा हो गया है। बीते तीन दिनों से जनपद में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है जिस वजह से तापमान में तेजी से गिरावट महसूस हो रही है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। निचले क्षेत्रों में रुक रुककर बारिश हो रही है। बीते शुक्रवार को भी उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है।