हल्द्वानी वाले सावधान रहें, लोगों को निवाला बना रहा है बाघ..बीच सड़क में महिला पर किया हमला

बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, लेकिन टीम को देखते ही बाघ घने वन क्षेत्र में छुप जाता है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
haldwani tiger news: Tiger is attacking people in Haldwani
Image: Tiger is attacking people in Haldwani

हल्द्वानी: नैनीताल का हल्द्वानी क्षेत्र। यहां के कॉर्बेट नेशनल पार्क में लोग बाघों का दीदार करने आते हैं, लेकिन जिन बाघों को देखकर लोगों को खुशी मिलती है, वही बाघ यहां के लोगों के लिए काल बन गए हैं। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में बाघ का आतंक चरम पर है।

Fear of tiger among people of Haldwani

पिछले 3 महीने में बाघ यहां 4 लोगों की जान ले चुका है। लोग डरे हुए हैं। घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। ताजा मामले में बाघ ने साइकिल से कहीं जा रही एक महिला पर हमला किया है। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद बाघ का आतंक चरम पर है। लोग सड़क से गुजरने से कतरा रहे हैं। फतेहपुर क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी केएल आर्य के मुताबिक बाघ के हमले में महिला को काफी चोटें आई हैं। हमले की घटना रामकृष्ण आश्रम के पास हुई। आगे पढ़िए

जहां एक महिला साइकिल से गुजर रही थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग गया, वरना शायद महिला की जान नहीं बच पाती। बता दें कि यहां पर बाघ के हमले यह पहला मामला नहीं है। 13 जनवरी को बाजूनिया निवासी किसान नाथूलाल को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। बीते सोमवार को भी बाघ ने पनियाली क्षेत्र में रहने वाली जानकी देवी को मार डाला। पिछले 3 महीने में यहां 4 लोग बाघ द्वारा मारे जा चुके हैं। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से 50 ट्रैप कैमरे और 10 पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन बाघ को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, लेकिन टीम को देखते ही बाघ घने वन क्षेत्र में छुप जाता है। क्षेत्र के फतेहपुर, लामाचौड़, बाजूनिया, कठघरिया, पनियाली आदि क्षेत्रों में बाघ के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। क्षेत्र के लोगों ने बाघ को आदमखोर घोषित कर उसे तत्काल मारने की मांग की। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।