उत्तराखंड: 2 बच्चों की मां के सिर चढ़ा प्यार का बुखार, पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार

दो बच्चों की मां प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल हुई कि परिजनों को छोड़कर युवक के साथ घर से फरार हो गई। महिला बच्चों को भी साथ ले गई है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
haridwar police: Mother of two children eloped with her lover in Haridwar
Image: Mother of two children eloped with her lover in Haridwar

हरिद्वार: कहते हैं इश्क अंधा होता है, लेकिन इतना भी अंधा नहीं होता कि किसी को अपनी गृहस्थी और दो मासूम बच्चे भी न दिखाई दें। मामला हरिद्वार का है। जहां दो बच्चों की मां प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल हुई कि परिजनों को छोड़कर युवक के साथ घर से फरार हो गई। महिला अपने बच्चों को भी साथ ले गई है। महिला और बच्चों की गुमशुदगी के बाद घर में हंगामा मचा है। परिजन परेशान हैं। अब पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश कर रही है। मामला लक्सर क्षेत्र का है। जहां एक गांव में रहने वाली महिला का क्षेत्र के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला दो बच्चों की मां है और युवक की शादी नहीं हुई है। युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। परिजनों ने महिला को उसके प्रेमी से मिलने से रोका तो महिला ने युवक साथ भागने की प्लानिंग कर ली। गुरुवार को दोनों घर से फरार हो गए। महिला अपने साथ दोनों बच्चों को भी लेकर गई है। जब से महिला लापता हुई है उसके परिजन परेशान हैं। उन्हें महिला और उसके बच्चों की चिंता सता रही है। परेशान घरवालों ने महिला और बच्चों की जगह-जगह खोजबीन की, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से महिला की तलाश के लिए गुहार लगाई है। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। महिला और युवक की तलाश की जा रही है। दोनों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।