उत्तराखंड में एक गांव ऐसा भी: यहां एक ही दिन होता है 800 लोगों का जन्मदिन..जानिए क्या है गोलमाल

उत्तराखंड का एक गांव ऐसा भी, एक ही दिन होता है 800 परिवार के लोगों का जन्मदिन, जानिए क्यों
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haridwar Gaindikhata Panchayat: haridwar Gaindikhata panchayat aadhar card mistake news
Image: haridwar Gaindikhata panchayat aadhar card mistake news

हरिद्वार: दुनिया में कितने ही लोग हैं जो कि एक समय में जन्म लेते हैं और कई लोग मरते हैं। ऐसे में अगर कोई आपसे यह कहे कि एक ही दिन पूरे गांव में सभी लोगों का जन्मदिन आता हो तो क्या विश्वास करेंगे। यह खबर सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। आखिर यह मुमकिन कैसे है कि 800 परिवार के लोगों का जन्मदिन एक ही दिन आता है। मगर यह उत्तराखंड है, यहां ऐसे चमत्कार नहीं होंगे तो और कहां होंगे।चलिए आपको बताते हैं कि यह मुमकिन कैसे है। उत्तराखंड के गांव में कुछ साल पहले यह मामला सामने आया था जहां पर 800 लोगों की डेट ऑफ बर्थ एक जैसी लिख दी गई थी। यह मामला है हरिद्वार के गेंडीखाता पंचायत का। जी हां, हरिद्वार जिले के लाल डांग क्षेत्र में पंचायत गेंडीखाता की वन गुर्जर बस्ती में 800 परिवार के प्रत्येक शख्स का जन्मदिन एक ही दिन यानी कि 1 जनवरी को हुआ है और यह सब हुआ है आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी की बदौलत। आगे पढ़िए

दरअसल आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी ने लापरवाही करते हुए अपना काम जल्दी खत्म करने के चक्कर में सभी लोगों की जन्म तारीख 1 जनवरी ही कर दी थी। आपको बता दें कि इस गांव के अंदर कुल 5000 आबादी है। यहां पर अधिकतर लोग अशिक्षित हैं ऐसे में लोगों को इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। गांव वालों का कहना है कि उनको आधार कार्ड एजेंसी ने कागज जमा करने को कहा जिसके बाद गांव वालों ने एजेंसी द्वारा कहे गए सारे डॉक्यूमेंट जमा करा दिए और एजेंसी ने जल्दी-जल्दी काम खत्म करने के चक्कर में लापरवाही कर दी और गांव के 800 लोगों की जन्मतिथि एक जैसी डाल दी जिसके बाद गांव वालों की शिकायत पर कुछ के आधार कार्ड तो सही हो गए मगर अभी भी कई लोगों के आधार कार्ड पर एक ही जन्म तिथि मौजूद है। गांव वालों का कहना है कि एक ही जन्म तिथि के कारण लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में भी दिक्कत हो रही है।