Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर जिले के जसपुर में दूसरी पत्नी और सास की हत्या करने वाले आरोपी सोनू ने यूपी के गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. उत्तराखंड पुलिस सोनू का शव अपने कब्जे में लेने के लिए गाजियाबाद रवाना हो गई है.चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
काशीपुर के जसपुर मोहल्ला नत्था सिंह में आरोपी सोनू ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी निशु देवी और अपनी 55 वर्षीय सास जयंती देवी की पाटल से गला रेत कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा था। आरोपी को 2 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने किसी अन्य युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। मृतका की बहन पिंकी ने बताया कि सोनू का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही निशु ने लड़की को सोनू के साथ घर में रंगे हाथों पकड़ा था जिसके बाद पति पत्नी के बीच में खूब विवाद हुआ और सोनू ने निशु के साथ जमकर मारपीट की। जब निशु पुलिस में उसकी रिपोर्ट कराने जा रही थी तब सोनू ने उसको रोक लिया और हाथ पैर जोड़कर माफी मांग ली। एक बार फिर से उसी युवती के साथ सोनू के पकड़े जाने के बाद निशु और उसकी मां सोनू की जासूसी करने लगे। जिसके बाद सोनू ने जबरदस्ती बीते रविवार को अपनी सास, अपनी पत्नी और अपनी बेटी को घर बुलाया और देर रात को उसने अपनी पत्नी और अपनी सास की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और आरोपी की तलाशी में जुट गई थी। अब खबर है कि आरोपी सोनू ने यूपी के गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।