बड़ी खबर: टिहरी झील में मिली लाश

टिहरी झील से लाश बरामद की गई है। लग रहा है कि लाश लगभग 02 से 03 दिन पुरानी है। लाश की पहचान अभी तक नही हो पाई है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Tehri Lake Corpse: dead body recovered from tehri lake
Image: dead body recovered from tehri lake

टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां झील से एक लाश बरामद हुई है। ये लाश किसकी है? इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है।

dead body recovered from tehri lake

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 03 मार्च को कोटि कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि वाटर फिल्टर के पास झील में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला। लग रहा है कि लाश लगभग 02 से 03 दिन पुरानी है। लाश की पहचान अभी तक नही हो पाई है। एसडीआरएफ टीम द्वारा मोटर बोट की सहायता से शव को झील से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया और जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस पड़ताल कर रही है कि आखिर ये लाश किसकी है। देखना है कि आगे क्या होता है।