उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर लापता दो बहनों के शव बरामद, अब भी 4 ट्रेकर्स की तलाश जारी

केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और बर्फबारी के बाद अब तक चार पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें लखनऊ की दो बहनें शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के चार युवकों और उनके एक दोस्त समेत पांच लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Kedartal Trek Accident: Kedartal Trek Tragedy Four Bodies Found Five Missing
Image: Kedartal Trek Tragedy Four Bodies Found Five Missing

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और बर्फबारी के बाद लापता ट्रेकर्स की तलाश जारी है। इस हादसे में अब तक चार ट्रेकर्स के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें लखनऊ की दो सगी बहनें दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा भी शामिल हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के बाकुड़ा जिले के साल्बनी गांव के चार युवकों और उनके साथ गए केशरा गांव निवासी एक युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Kedartal Trek Tragedy: Four Bodies Found, Five Missing

केदारताल ट्रैक पर लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के साल्बनी गांव निवासी तपस बाउरी (30), रतन घोष (23), रिंटु मंडल (40) और उदय घोष (30) शामिल हैं। इनके साथ केशरा गांव का रहने वाला मनोज खोवास (39) भी ट्रैकिंग पर गया था। वह भी छह दिन से लापता है। परिजनों के मुताबिक, ये सभी युवक पहले भी एक साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में चार बार ट्रैकिंग कर चुके थे। रिंटु मंडल एक फैक्टरी में सुपरवाइजर के पद पर काम करते थे। उनके साथ गए तीन अन्य युवक भी उसी फैक्टरी में कार्यरत थे। सभी छुट्टी लेकर केदारताल ट्रैक पर आए थे। रिंटु मंडल के भांजे सुब्रतो मंडल ने बताया कि उनके मामा और उनके दोस्त पहले भी कई बार साथ में ट्रैकिंग के लिए जा चुके थे। फिलहाल परिवार के लोग अपनों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

लखनऊ की दो बहनों के लिए आखिरी साबित हुआ केदारताल ट्रैक

इस हादसे में लखनऊ निवासी दो बहनों दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा की भी मौत हो गई। दोनों लंबे समय से ट्रैकिंग की शौकीन थीं। बताया गया कि करीब दो महीने पहले ही उन्होंने चमोली जिले में फूलों की घाटी का ट्रैक किया था। बहनों की तलाश में पहुंचे उनके भाई अतुल वर्मा ने दोनों के शवों की पहचान की। इसके बाद उन्होंने परिवार को इस दुखद खबर की जानकारी दी। दोनों बहनों की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

अब तक चार शव बरामद, दो की पहचान बाकी

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स की तलाश के लिए एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीमें अभियान चला रही हैं। अब तक चार शव बरामद हुए हैं। इनमें दीपिका और वर्तिका वर्मा की पहचान हो चुकी है, जबकि दो पुरुष ट्रेकर्स के शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
जिला प्रशासन के अनुसार, केदारताल ट्रैक पर कच्ची ढांग के समीप हिमस्खलन और बर्फबारी के बाद पर्वतारोही फंस गए थे। बुधवार दोपहर बाद दोबारा बर्फबारी शुरू होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। मौसम अनुकूल होने पर गुरुवार को चार लापता ट्रेकर्स की तलाश के लिए अभियान फिर शुरू करने की बात कही गई है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मुताबिक, लखनऊ की दोनों मृतक महिलाओं की पहचान उनके भाई अतुल वर्मा ने की है। अन्य दो शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।