उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर लापता हुए आठ सदस्यों में से अब तक छह के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि दो की तलाश जारी है। चार मृतकों की पहचान हुई है, जिनमें उत्तर प्रदेश की दो सगी बहनें और पश्चिम बंगाल के दो पर्वतारोही शामिल हैं।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Six Bodies Recovered in Kedartal Trek Accident
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर लापता हुए 8 लोगों में से अब तक 6 के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें चार मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि दो शवों की शिनाख्त होना बाकी है। एनडीआरएफ, वन विभाग, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच लगातार सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
Six Bodies Recovered in Kedartal Trek Accident
जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। इस दल में 7 ट्रेकर्स, एक स्थानीय गाइड, 2 कुक और 3 पोर्टर शामिल थे। दल का एक कुक 28 अक्टूबर को ही गंगोत्री लौट आया था। बाकी सदस्यों को 29 अक्टूबर को वापस लौटना था। इसी बीच मौसम अचानक खराब हो गया और क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई। 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी को सूचना मिली कि दल के कुछ सदस्य रास्ते में फंस गए हैं। इसके बाद वन विभाग, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
8 सदस्य एवलॉन्च या लैंडस्लाइड की चपेट में आए
जानकारी के मुताबिक, दल के 13 सदस्यों में से 5 सुरक्षित हैं, जबकि 8 लोग एवलॉन्च या लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। इनमें 7 ट्रेकर्स और एक स्थानीय गाइड शामिल हैं। लापता ट्रेकर्स में पश्चिम बंगाल के पांच और उत्तर प्रदेश की दो महिला पर्वतारोही शामिल थीं।
चार मृतकों की हुई पहचान
अब तक बरामद छह शवों में से चार की पहचान परिजनों ने कर ली है। इनमें पश्चिम बंगाल के दो पुरुष और उत्तर प्रदेश की दो सगी बहनें शामिल हैं।
पहचान किए गए मृतकों का विवरण
रिंटू मंडल (40 वर्ष): पुत्र सुनीलचंद्र मंडल, निवासी सालबानी, पोस्ट आंचुरी सालबोनी, जिला बांकुरा, पश्चिम बंगाल।
उदय घोष (30 वर्ष): पुत्र दिनेश घोष, निवासी सालबानी, पोस्ट आंचुरी सालबोनी, जिला बांकुरा, पश्चिम बंगाल।
वर्तिका वर्मा (28 वर्ष): पुत्री नारायण वर्मा, निवासी गायत्री पुरम, विकासनगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
दीपिका वर्मा (29 वर्ष): पुत्री नारायण वर्मा, निवासी गायत्री पुरम, विकासनगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
बाकी दो शवों की पहचान की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
4,000 मीटर की ऊंचाई पर मिला था दल का सामान
जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के बीच 2 नवंबर को सर्च टीम को करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर दल के सदस्यों का सामान मिला था। इसके बाद 3 नवंबर को एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद किया गया। 4 नवंबर को दो अन्य शव अलग-अलग स्थानों से मिले। वहीं 5 नवंबर को सर्च टीम ने दो और शव बरामद किए। इस तरह अब तक कुल छह शव मिल चुके हैं।
दो लापता सदस्यों की तलाश जारी
केदारताल क्षेत्र में मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। एनडीआरएफ, वन विभाग और अन्य बचाव दल शेष दो लापता सदस्यों की तलाश में जुटे हैं। अभियान के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल दो लोगों की तलाश जारी है और बरामद दो अज्ञात शवों की पहचान का इंतजार है।