उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार ने बरातियों को कुचला, दो की मौके पर मौत..शादी में पसरा मातम

दो बराती हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar Kankhal fast car: Speeding car crushed two people in Haridwar
Image: Speeding car crushed two people in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दुल्‍हन लेने के लिए दो युवक बरात के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। कौन जानता था कि ये सफर उनका आखिरी सफर साबित होगा। एक तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर बरपाया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की है। यहां दो बराती हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। मौके से वाहन चालक भाग गया और अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक, ये बरात शुक्रवार शाम कनखल आई थी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन में सभी बराती ठहरे थे। रात के समय राजाबाबू और महेश नाम के दो बराती हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी देहरादून की ओर से आ रही एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। थी। टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।