Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: कांग्रेस पार्टी बगावती नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने में जरा भी देर नहीं कर रही है। एक बार फिर से कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस के अंदर विरोधी नेताओं का कोई स्थान नहीं है और इसी कड़ी में पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ बोलने वाले तीन नेताओं को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जी हां, दरअसल विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बोलने पर कांग्रेस ने 3 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। नैनीताल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। निष्कासित नेताओं में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस गोपाल सिंह, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह शामिल हैं और इन तीनों को ही कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दरअसल गौलापार ब्लॉक क्षेत्र अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि लाल कुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार किए जाने की शिकायतें आई थीं और जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाए गए और उनके ऊपर लगे आरोप भी सच साबित हुए हैं जिसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्यवाही करने के निर्देश उनको दिए और जिलाध्यक्ष के आदेश पर इन तीनों पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।