उत्तराखंड में बड़े हादसे की खबर, 40 लोगों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां किच्छा में 40 लोगों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
kichha bus hadsa: Bus accident in Kichha of Udham Singh Nagar
Image: Bus accident in Kichha of Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। उधम सिंह नगर के सितारगंज से किच्छा की ओर जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है।

Bus accident in Kichha

खबर है कि बस में 40 लोग सवार थे। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए है। जिनका रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद से बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गये। हादसा आज दोपहर में हुआ। किच्छा की ओर जा रही बस वीरेंद्रनगर मोड़ में हुआ है। यहां तेज रफ्तार बस अनयंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार शुरू हो गयी। बस में 40 लोग सवार बताए जा रहे है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। जिनमें 12 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जबकि दो गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। यहां पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। अन्य चोटिल सवारियों के परिजन निजी अस्पतालों में ले गये। कम चोटिल सवारियां दूसरे वाहनों से गंतव्य स्थानों को चले गये।