Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार कुछ बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। कई दिग्गज अपने गढ़ हार गए तो कई नए चेहरे सत्ता में अपनी अलग पहचान बना गए। इस बार के चुनाव में एक खास बात ये देखने को मिली कि तीनों पार्टियों के सीएम कैंडिडेट अपनी अपनी सीटों से हार गए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के हारने के बाद ये सवाल उठा कि अगला सीएम कौन होगा? उसके कुछ देर बाद खबर आई कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के अगले सीएम हो सकते हैं। इस खबर को थोड़ा वक्त भी नहीं बीता कि धामी को उत्तराखँड के सीएम की कुर्सी पर बिठाने का फॉर्मूला भी सामने आ गया। बताया जा रहा है कि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऐलान भी कर दिया है। अगर ऐसा सच है तो पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के अगले सीएम हो सकते हैं। बीजेपी थिंक टैंक पर इस बार किस तरह से प्लानिंग करता है, अगले 48 घंटे में ये तस्वीर भी साफ हो जाएगी। दरअसल पार्टी को जीत दिलाने की कोशिश में पुष्कर सिंह धामी अपना ही गढ़ नहीं बचा पाए। उनकी हार के बाद ये सवाल हर किसी के जहन में है कि क्या प्रदेश में अब फिर से मुख्यमंत्री को बदला जाएगा। आगे पढ़िए
पुष्कर सिंह धामी की बजाय किसे सीएम पद की बागडोर सौंपी जाएगी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत के साथ जीत रही है। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी, लेकिन बीजेपी खुलकर जीत का जश्न नहीं मना पा रही, क्योंकि मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा लगी है। सीएम रहते हुए पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लिए कई बड़े काम किए। पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वो खटीमा सीट से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके थे। इस बार भी माना जा रहा था कि वो जनता का दिल जीतने में सफल रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके चुनाव हारने के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में सीएम फेस को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि बीजेपी के राष्ट्रीय सूत्रों की तरफ से माना जा रहा है कि हारने के बावजूद धामी ही CM होंगे