Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 11 मार्च, 2022 को उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिमण्डल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रचण्ड बहुमत का जनादेश प्रदान करने पर उत्तराखण्ड राज्य की जनता का धन्यवाद व्यक्त किया है।
विधान सभा सामान्य निर्वाचन में भारी बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के लिए भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री धामी एवं मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने उत्तराखण्ड में संचालित हो रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल संचालन के लिये प्रधानमंत्री मोदी एवं भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। भारत सरकार द्वारा राज्य में चारधाम सड़क परियोजना, चारधाम रेल नेटवर्क, श्रीकेदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना, भारतमाला सड़क परियोजना सहित प्रदेश हित में एक लाख करोड़ से अधिक धनराशि की विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति देने एवं उन्हें प्रारंभ करने हेतु भी आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जन कल्याणार्थ राज्य में संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने के लिए मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, विधायकगणों, प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने के संकल्प को पूरा करेंगी।