उत्तराखंड: CM पद के लिए पहली पसंद बन रहे धामी, 6 विधायक सीट छोड़ने को तैयार

Pushkar Singh Dhami इस वक्त उत्तराखंड के सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। देखना है आगे क्या होता है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
pushkar singh dhami: Pushkar Singh Dhami may become the next Chief Minister of Uttarakhand
Image: Pushkar Singh Dhami may become the next Chief Minister of Uttarakhand

खटीमा: माना जा रहा है कि उत्तराखंड के अगले सीएम पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। पब्लिक की पसंद और युवा नेतृत्व को देखते हुए बीजेपी अब किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती।

Pushkar Singh Dhami may become the next CM

पिछले साल जुलाई में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी ने धामी को राज्य की कमान सौंपी थी। इसके बाद धामी ने राजनीतिक कौशल का परिचय देकर पार्टी हाईकमान का ध्यान खींचने में सफलता पाई थी। यही वजह है कि पार्टी ने साफ कर दिया था कि विधानसभा चुनाव में धामी ही उसका चेहरा होंगे। पुष्कर सिंह धामी ही मेहनत का ही नतीजा रहा कि बीजेपी स्पष्ट बहुमत से सत्ता में आ गई, लेकिन वो अपना दुर्ग नहीं बचा पाए। इसके बाद भी मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें कैलाश गहतोड़ी, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक सुरेश गड़िया, विधायक राम सिंह कैड़ा जैसे नाम शामिल हैं। खबर ये भी मिल रही है कि खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने भी पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने की बात कही है। वहीं इससे पहले मसूरी विधायक गणेश जोशी कह चुके हैं कि पुष्कर सिंह धामी को ही उत्तराखंड अगला सीएम होना चाहिए। माना जा रहा है कि बहुत जल्द भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला ले सकता है।