Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में जिस्मफरोशी का धंधा अपने पैर पसार चुका है। कभी देहरादून, कभी हरिद्वार, कभी उधम सिंह नगर तो कभी नैनीताल से इस तरह की शर्मनाक खबरें आने लगी हैं। इस बीच एक बड़ी खबर पंतनगर आ रही है। पुलिस ने सेक्स रैकेट में संलिप्त 03 महिलाओं सहित कुल 05 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसन्ती आर्य को खबर मिली कि पंतनगर के गायत्री बिहार में एक महिला काफी समय से अपने घर में सेक्स रैकेट चला रही है। घर पर हर दिन अनजान लोगों का आना जाना लगा रहता था। इस वजह से कॉलोनी के लोग परेशान थे। सूचना मिलने पर निरीक्षक बसन्ती आर्य द्वारा एएचटीयू के नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया। इसके बाद नोडल अधिकारी के साथ एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा मौके पर छापामारी की गयी। मौके पर पुलिस पहुंची तो होश उड़ गए। वहां सेक्स रैकेट चलान वाली रेनू समेत 5 महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में अनैतिक देह व्यापार करते पाये गये। पुलिस ने मौके से सभी लोगों को गिरफ्तार करते हुए 6 मोबाइल फोन 6300 रुपये और अन्य आपतिजनक सामाग्री बरामद की। रेनू ने पुलिस को बताया कि ज्यादा पैसा कमाने के लिए वो अपने ही घर पर अनैतिक काम करवाती थी। इसके एवज में वो ग्राहक से 500 से 1000 रुपये कमीशन लेती थी। इसके बाद वो इसका आधा हिस्सा युवतियों को देती थी। पुलिस ने मौके पर अनैतिक देह व्यापार करते पाये जाने पर संचालिका सहित तीन युवतियों व दो युवकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।