Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: नई टिहरी का देवलसारी क्षेत्र। यहां तितलियों का अद्भुत संसार बसता है। अगर आप भी प्रकृति की अनोखी कलाकारी को करीब से निहारना चाहते हैं, तो Tehri Garhwal Devalsari Butterfly Festival जाने का प्लान बना लें। जैव विविधता से भरपूर देवलसारी में इस बार भव्य तितली महोत्सव होने जा रहा है। तितली महोत्सव का आयोजन 4 जून से होगा, ये समारोह 4 दिन तक चलेगा। देवलसारी पर्यावरण संरक्षण एवं विकास संस्था ने महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विशेषज्ञ, प्रसिद्ध फोटोग्राफर, पर्यावरणविद व प्रकृति प्रेमियों को आमंत्रित किया जाएगा। देवलसारी में इससे पहले भी दो बार तितली महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। देवलसारी चंबा-मसूरी मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। जो कि जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर है। यहां पर तितलियों की करीब डेढ़ सौ प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां मिलने वाली रंग-बिरंगी तितलियों को देखने के लिए प्रकृति प्रेमी दूर-दूर से देवलसारी पहुंचते हैं। इस जगह पर तितलियों की करीब डेढ़ सौ प्रजातियां पाई जाती है।