उत्तराखंड में आचार संहिता खत्म होते ही UKPSC में निकली भर्तियां.. जानिए डिटेल

UKPSC 2022 Recruitment: उत्तराखंड विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत वैज्ञानिक अधिकारी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
UKPSC 2022 Recruitment: UKPSC 2022 Recruitment all Details
Image: UKPSC 2022 Recruitment all Details

देहरादून: आचार संहिता खत्म होने के साथ ही प्रदेश में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अलग-अलग विभागों में खाली पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत वैज्ञानिक अधिकारी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

UKPSC 2022 Recruitment Details

भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 4 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रति ऑनलाइन आवेदन के साथ आयोग कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2022 है.

UKPSC 2022 Recruitment How to apply

कुल कितने पद खाली हैं, यह भी बताते हैं। वैज्ञानिक अधिकारी के 8 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदनकर्ता को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इन विभिन्न पदों के लिए आवेदक का भौतिक विज्ञान, फॉरेंसिक साइंस, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही 5 साल तक का कार्य अनुभव भी मांगा गया है.

UKPSC 2022 Recruitment Eligibility

आवेदक की आयु सीमा 21 से 43 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन पत्र को सही-सही भरें। किसी भी स्थिति में अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर विजिट करें।