Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड का सीएम कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हाल ही में प्रोटेम स्पीकर बने बंशीधर भगत को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। ऐसे में कयासों का दौर एक बार फिर से चल पड़ा है।
अब भगत को दिल्ली बुलाने की वजह क्या है ? इसके पीछे एक खास वजह बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सियासी हलकों में 80 के दशक वाले विधायक को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात चल रही थी। अचानक बंशीधर भगत के दिल्ली जाने से इस चर्चा को बल मिला है। इस चुनाव में बीजेपी ने उत्तराखंड में 47 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी ने सीएम फेस बनाया था लेकिन उनके चुनाव हारने के बाद सीएम पद को लेकर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद से कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। वैसे यहां आपको एक बात जरूर बता दें कि बीजेपी ने हमेशा सीएम पद को लेकर सस्पेंस रखा है। हर बार कोई चौंकाने वाला चेहरा सामने आया है। अब जैसे ही बंशीधर भगत दिल्ली रवाना हुए तो सियासी हलकों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। चर्चा उनके सीएम बनाए जाने को लेकर भी उठने लगी है।