Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के 109 डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र अब टैबलेट की मदद से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। सूबे के छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे जाएंगे। टैबलेट कब से मिलेंगे, ये भी बताते हैं। अप्रैल महीने के पहले सप्ताह से डिग्री कॉलेजों के छात्रों को टैबलेट का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। अब तक 20 से ज्यादा डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य ट्रेजरी से टैबलेट का बजट कॉलेजों के बैंक खातों में आहरित कर चुके हैं। बता दें कि राज्य के 109 डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को 126 करोड़ के बजट से टैबलेट का वितरण किया जाना है। छात्र लंबे समय से टैबलेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब इसे लेकर पक्की खबर आ गई है। टैबलेट वितरण का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। शासन स्तर से ट्रेजरी को बजट अवमुक्त कर दिया गया है।
पहले ट्रेजरी में विद्यार्थियों की ओर से दिए जाने वाले बिलों के आधार पर उनके बैंक खातों में टैबलेट का पैसा ट्रांसफर होना था, लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते यह कार्य नहीं हो सका। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. संदीप शर्मा की ओर से प्रदेशभर के डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह टैबलेट का बजट कॉलेज के बैंक खातों में आहरित कराएं। इस तरह ट्रेजरी से कॉलेजों के बैंक खातों में टैबलेट का बजट ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 20 से अधिक कॉलेजों के प्राचार्यों ने बजट प्राप्त कर लिया है। उपनिदेशक उच्चशिक्षा डॉ. आरएस भाकुनी ने कहा कि मार्च के अंत तक सभी कॉलेजों के प्राचार्य ट्रेजरी से बजट अवमुक्त कर लेंगे। अप्रैल प्रथम सप्ताह से पैसा बांटना शुरू किया जाएगा। इस तरह सभी डिग्री कॉलेजों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर होने के बाद अप्रैल के पहले हफ्ते से बिल जमा करने के बाद छात्र-छात्राओं को पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।