Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: यूएसनगर के काशीपुर से दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां पर ट्रेन की चपेट में आकर एक 19 वर्ष के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मिली गई जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर लगभग 3 बजे ट्रेन संख्या 05353 मुरादाबाद से काशीपुर की तरफ जा रही थी। तभी अलीगंज रेलवे स्टेशन और काशीपुर के बीच किलोमीटर संख्या 47/6-7 बाली पेट्रोल पंप के पास 19 वर्ष का पवन सिंह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची टांडा उज्जैन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। टांडा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजेंद्र नगर, काशीपुर निवासी पवन सिंह उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। हादसे के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।