Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: आज देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह के तत्काल बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2.0 सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट समान नागरिक संहिता लागू करने का प्रस्ताव भी पारित कर सकती है। इसके साथ ही मीटिंग में जनकल्याणकारी योजना की भी घोषणा हो सकती है। आज दोपहर 2:40 पर परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। यह लगभग तय है कि धामी के साथ मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में आए पीएम सहित अन्य वीवीआईपी को विदाई देने के बाद शाम को ही नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है। धामी के कैबिनेट की पहली बैठक में भी कई अहम फैसले हो सकते हैं। हालांकि अभी कैबिनेट का एजेंडा तय नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि सीएम की पूर्व में की जा चुकी घोषणा के अनुसार प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर हो सकता है।
इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक में कुछ जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की भी घोषणा की जा सकती है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के तमाम दिग्गज शामिल होंगे। केंद्र सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में साधु संत, आंदोलनकारी के प्रमुख लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार के अधिकतर कैबिनेट मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।