केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, नहीं बढ़ेगा हेलीकॉप्टर किराया..देखिए रेट लिस्ट

केदारनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद खबर, इस साल भी नहीं बढ़ेगा Kedarnath Helicopter Fare
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kedarnath Helicopter Timings Fare Detail: Kedarnath Helicopter Service Fare Timings and Details
Image: Kedarnath Helicopter Service Fare Timings and Details

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जल्दी ही केदारनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और श्रद्धालु बेसब्री से केदारनाथ यात्रा के संचालन का इंतजार कर रहे हैं। धाम जाने के लिए Kedarnath Helicopter Service का पिछले कुछ सालों से प्रचलन काफी अधिक बढ़ गया है।

Kedarnath Helicopter Service Fare Timings and Details

इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि हेली सेवाओं का किराया बढ़ जाएगा मगर अच्छी खबर यह है कि हेली सेवाओं के किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जी हां, इसका कारण प्रदेश सरकार द्वारा 2020 में कंपनियों से 3 साल का अनुबंध कराना है और इस कारण किराया इस साल भी उतना ही रहेगा जितना पिछले साल था। ऐसे में केदारनाथ यात्रा में हेली सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले श्रद्धालुओं का बजट नहीं बिगड़ेगा। दरअसल प्रदेश में चार धाम यात्रा जैसे-जैसे निकट आ रही है वैसे-वैसे ही तैयारियों में तेजी भी दिख रही है। अब नागरिक उड्डयन विभाग भी यात्रा की तैयारी में जुट चुका है। इसके लिए जल्द ही हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग खोलने की तैयारी की जा रही है। यह बुकिंग यूकाडा के साथ ही पर्यटन विभाग की वेबसाइट के जरिए भी हो सकेगी।

प्रदेश में हर साल चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। इससे चंद मिनटों में ही केदारनाथ धाम पहुंचा जा सकता है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं केदार घाटी से फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड से संचालित की जाती हैं। कोरोना से संबंधित सभी प्रतिबंध समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार जोरों-शोरों से चार धाम यात्रा की तैयारी में जुट चुकी है। इसके लिए हेली सेवाओं को भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना है कि हेली सेवाओं को शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है। अप्रैल से हेली सेवाओं की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी हेली सेवाओं का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

Kedarnath Helicopter Fare

बता दें कि फाटा से केदारनाथ तक का किराया 2360 है। तो वहीं सिरसी से केदारनाथ तक का किराया 2340 है और गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का किराया 3875 रुपए तय किया गया है।