उत्तराखंड: खेत में मिले गुलदार के दो बच्चे, गांव में फैली दहशत..मां की तलाश जारी

Ramnagar वन प्रभाग तराई पश्चिमी में गन्ने के खेत में Leopard के दो शावक मिले है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
ramanag leopards cub: Leopards cub found in the field in Ramnagar
Image: Leopards cub found in the field in Ramnagar

रामनगर: उत्तराखंड में गुलदार का खौफ हर जगह है, चाहे वो मैदान हो या फिर पहाड़। इस बीच नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है।

Leopards cub found in the field in Ramnagar

यहां रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी में गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले है। आबादी वाले इलाके में शावक मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावकों को कब्जे में लिया। वन विभाग ने मामले में कार्यवाही में जुट गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आमपोखरा रेंज के गोरखपुर गांव में लोगों को गन्ने के खेत में तेंदुए के शावक दिखाई दिए। जिससे लोगों में हड़कंप मच पड़ा। रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के कर्मचारी गांव पहुंचे। जिसके बाद दोनों को रेसक्यू सेंटर लाया गया। शावकों की जानकारी मिलते ही वन प्रभाग की टीम वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के साथ मौके पर पहुंची। डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के अनुसार एक शावक को बर्न इंजरी भी हुई है। डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के बताया कि एक शावक हल्का जला हुआ भी है, जिसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर दुष्यंत शर्मा ने बताया कि ये तीन शावक थे, जिसमें एक को इनकी मां लेकर चली गई है। इन दोनों शावकों को भी उपचार के बाद उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। जब तक उनकी मां उन्हें नहीं ले जाती है, तबतक उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।