सीएम धामी से भी अमीर हैं सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्य, धन सिंह रावत हैं सबसे पढ़े-लिखे, सतपाल महाराज के पास सबसे अधिक संपत्ति
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Dhami cabinet ministers assets Detail
खटीमा: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर से बनने के बाद कैबिनेट का गठन किया गया है जिसमें सभी मंत्रियों की संपत्ति और उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को सार्वजनिक कर दिया गया है। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट में शामिल हुए सभी मंत्री करोड़पति हैं।
Uttarakhand Dhami cabinet ministers assets Detail
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ओर से जारी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों के संपत्ति और उनकी शैक्षणिक योग्यता का ब्यौरा दिया गया है। एडीआर के राज्य समन्वयक मनोज ध्यानी ने बताया कि उत्तराखंड के मंत्रियों से संबंधित आंकड़े जारी कर दिए गए हैं और रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट मिनिस्टर करोड़पति हैं और सभी मंत्रियों की औसत संपत्ति 16 करोड़ रुपए है। चलिए आपको बताते हैं कि कैबिनेट मंत्रियों में से सबसे अधिक संपत्ति किसके पास है। वह है पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज। जी हां, सतपाल महाराज के पास 87.34 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जबकि सबसे कम संपत्ति बागेश्वर विधायक चंदन राम दास के पास है। उनके पास कुल 1.24 करोड़ रुपए की संपत्ति है आगे पढ़िए
आप यह जानकर भी हैरान हो जाएंगे कि सोमेश्वर की विधायक एवं मंत्री रेखा आर्य की संपत्ति मुख्यमंत्री धामी से भी अधिक है। जी हां, मुख्यमंत्री धामी की संपत्ति 3.34 करोड रुपए है जबकि सोमेश्वर की विधायक एवं मंत्री रेखा आर्य की संपत्ति 25.20 करोड़ है। वहीं गणेश जोशी की संपत्ति 9.74 करोड़, सितारगंज विधायक एवं मंत्री सौरभ बहुगुणा की संपत्ति 7.85 करोड़, ऋषिकेश विधायक एवं मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की संपत्ति 5.3 करोड़, डॉक्टर धन सिंह रावत की संपत्ति 2.67 करोड़, सुबोध उनियाल की संपत्ति 1.61 करोड़ है। बात की जाए सभी मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता की तो सबसे अधिक पढ़े लिखे मंत्री धन सिंह रावत हैं जबकि गणेश जोशी दसवीं पास हैं। मंत्रिमंडल के सदस्यों में मुख्यमंत्री धामी, सौरभ, रेखा, सुबोध उनियाल पोस्ट ग्रेजुएट हैं, जबकि चंदन राम दास ग्रेजुएट हैं। केवल धन सिंह रावत मास्टर इन फिलॉसफी हैं। रिपोर्ट के अनुसार दो मंत्री 10वीं एवं 12वीं पास हैं। जबकि अन्य 7 मंत्रियों ने स्नातक अथवा उससे अधिक शैक्षिक योग्यता हासिल की है। सबसे कम शैक्षिक योग्यता धारक मंत्री मसूरी के विधायक गणेश जोशी हैं जो कि दसवीं पास हैं और सबसे अधिक शैक्षिक योग्यता धारक मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी हैं।