उत्तराखंड: केले जैसा दिखने वाला आम खाना है? पंतनगर चले आइए..जानिए इसकी खूबियां

यह आम Thailand Species का है, जिसका आकार केले जैसा है। Pantnagar Kisan Mela में इस आम की पौध खूब बिक रही है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Pantnagar Kisan Mela: Thailand Species Mango at Pantnagar Kisan Mela
Image: Thailand Species Mango at Pantnagar Kisan Mela

उधमसिंह नगर: गर्मी का सीजन आते ही हम फलों के राजा आम का इंतजार करने लगते हैं। इसकी हर प्रजाति का अलग रंग और अलग स्वाद होता है। आपने भी कई प्रजातियों के आम खाए होंगे, लेकिन ऐसा आम नहीं चखा होगा, जिसका आकार व बनावट केले जैसी हो। अब आप भी जल्द ही ऐसे अनोखे आम का स्वाद चख सकेंगे। ऐसे आम जल्द ही बाजार में मिलने लगेंगे, जिनका स्वाद भी पहले के आमों की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट होगा।

Pantnagar Thailand Species Mango

रुद्रपुर में चल रहे किसान मेले में केले जैसा दिखने वाला यह आम चर्चा का विषय बना हुआ है। किसान मेले में एक नर्सरी द्वारा इसकी बिक्री की जा रही है। यह आम थाईलैंड की प्रजाति का है, जिसका आकार केले जैसा है। पंतनगर किसान मेले में इस आम की पौध बिक रही है। जिसकी कीमत चार सौ रुपये प्रति पौध रखी गई है। अखिल भारतीय किसान मेले में देशभर से आए कई संस्थानों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।

मेले में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से आए शबनम नर्सरी के स्टॉल पर केले के आकार वाले आम के पौधों की काफी बिक्री हो रही है। स्टॉल स्वामी आयन मंडल ने बताया कि उनकी नर्सरी द्वारा टिश्यू कल्चर तकनीक से थाईलैंड की प्रजाति के आमों की पौध विकसित की गई है। इस आम का अधिकतम वजन 800 ग्राम तक मापा गया है। इस फल में गूदा ज्यादा होता है, जबकि गुठली सिर्फ नाम की होती है। फल की इसी खूबी के चलते जूस कंपनियों की ओर से इस आम की अधिक मांग बनी रहती है। इस फल की बागवानी किसानों की आमदनी बढ़ाने में मददगार साबित होगी। बाजार में इस आम की कीमत लगभग 100 रुपये प्रति किलो तक मिल जाती है। आम के पेड़ पर वर्ष में एक बार ही फल आता है, जो तोड़ने के 15 दिन बाद तक खराब नहीं होता है। थाईलैंड की प्रजाति का ये आम लोगों को खूब भा रहा है।