Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू हो रही हैं। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 18 अप्रैल को समाप्त हो रही थीं। कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है।
दरअसल 9 अप्रैल को नवोदय की परीक्षा होनी है। इसी दिन हाईस्कूल में संस्कृत एवं इंटरमीडिएट में अंग्रेजी व कृषि संबंधित परीक्षाएं होनी थीं। नवोदय की परीक्षा को देखते हुए नौ अप्रैल को होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा अब 19 अप्रैल को आयोजित कराई जाएगी। खास बात ये है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 243229 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1333 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार के बोर्ड परीक्षा में 3045 परीक्षार्थियों की संख्या घटी है।वहीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। साफ तौर पर कह दिया है कि परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर तक धारा 144 लागू होगी