उत्तराखंड में भीषण हादसा: श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी..2 महिलाओं की मौत, 50 घायल

हादसे के वक्त सभी श्रमिक काम से अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी उनके साथ बड़ा हादसा हो गया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Bajpur Shramik Tractor Trolley: Tractor trolley of workers crashed in Bazpur
Image: Tractor trolley of workers crashed in Bazpur

उधमसिंह नगर: सच कहें तो अब उत्तराखंड की सड़कों पर सफर करते डर लगता है। यहां कब हादसा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस वक्त एक बड़े सड़क हादसे की खबर ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर से आ रही है। जहां श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई।

Tractor trolley of workers crashed in Bazpur

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं, जो कि कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं। हादसा बाजपुर में हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी श्रमिक विक्रमपुर गांव के फॉर्म से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल लाए जाने से पहले ही दो महिलाओं की मौत हो गई थी। हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान 32 साल की पार्वती देवी और 34 वर्षीय रूपवती के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है। वहीं बाजपुर सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कहा कि हादसे में 50 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज मुहैया कराया गया है। घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतकों के घर में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।