Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। ये खबर उधम सिंह नगर जिले से है, जहां किच्छा नगला रोड पर दो कारों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कार में सवाल पति-पत्नी की मौत हो गई। उनके दो बच्चे भी जख्मी हैं। इसकी अलावा दूसरी कार चला रहे शख्स की हालत भी गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जवाहर नगर के रहने वाले अमित सक्सेना अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने चाचा की बरसी में बरेली जा रहे थे। जैसे ही कार तीसरी मिल के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार ने भीषण टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि अमित सक्सेना की कार सड़क से निकलकर खेत में जा गिरी। इस हादसे में 45 साल के अमित की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव कार में ही फंसा रहा। उनकी पत्नी और दो बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां पत्नी की भी मौत हो गई। बच्चों की हालत गंभीर है। एक झटके में ही दो बच्चे अनाथ हो गए। परिवार में मातम पसरा हुआ है।