उत्तराखंड: पहले युवक को नंगा कर नागिन डांस कराया, बाद में पुलिस आई तो किया जानलेवा हमला

पीड़ित युवक ब्याज पर लिए गए पैसे वापस नहीं कर सका तो आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराया। डांस का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Rudrapur Chirag Agarwal News: Businessman Chirag Agarwal tried to crush the police in Rudrapur
Image: Businessman Chirag Agarwal tried to crush the police in Rudrapur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ हैं। कानून का डर खत्म हो गया है। ऐसा न होता तो यहां पुलिस अधिकारी को कार से कुचलने की कोशिश न की जाती। रुद्रपुर में पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने गई थी, लेकिन यहां पुलिसकर्मियों की ही जान पर बन आई। आरोपियों ने कार से सीओ को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि चार फरार बताए जा रहे हैं। पूरा मामला भी बताते हैं। दरअसल ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने चिराग अग्रवाल सहित पांच लोगों पर ब्याज के रुपये की वसूली के नाम पर शारीरिक यातना देने का आरोप लगाया है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वो ब्याज पर लिए गए पैसे वापस नहीं कर सका तो आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराया। घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया। वीडियो में निर्वस्त्र युवक रोते हुए डांस करता दिख रहा है। पीड़ित का कहना कि साल 2019 से अब तक वो रुद्रपुर के कारोबारी चिराग अग्रवाल से 257000 रुपये ब्याज पर उधार ले चुका है।

उसने कारोबारी को फुटकर रूप से ब्याज सहित 317300 रुपये लौटाए हैं, लेकिन कारोबारी 548000 रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने कार और पत्नी के जेवर तक गिरवी रख दिए, लेकिन ब्याज बढ़ता रहा। इस बीच कारोबारी ने उसे अपने ऑफिस में बुलाकर निर्वस्त्र कर मारपीट की और डांस कराया। साथ ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चिराग अग्रवाल, घनश्याम बाठला, मान, गोविंद ढाली और देवराय मंडल के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ अभय सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी चिराग अग्रवाल और गोविंद ढाली शहर छोड़कर दिल्ली भागने की फिराक में हैं। जिस पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी करा दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की कार का पीछा किया तो उन्होंने सीओ को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई। पुलिस ने कार का पीछा कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।