उत्तराखंड में वाहन चलाते वक्त इन नियमों का ध्यान दें, वरना जब्त हो जाएगा लाइसेंस

uttarakhand police सोशल मीडिया के जरिए लोगों को traffic rules के प्रति जागरूक कर रही है। आप भी अपनी जिम्मेदारी समझें।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
traffic rules: uttarakhand police told people about traffic rules
Image: uttarakhand police told people about traffic rules

देहरादून: ट्रैफिक नियम हमारी सुरक्षा के लिए बने हैं, लेकिन आज भी लोग इनका गंभीरता से पालन नहीं करते। नो पार्किंग जोन में अक्सर वाहन खड़े रहते हैं। सड़कों पर जाम लगा रहता है और हादसों की तो पूछिए ही मत। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के चलते प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों की एक लिस्ट जारी की है। इन नियमों का पालन ना करने पर आपका लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित हो सकता है।

Uttarakhand Police Traffic Rules

चलिए वह नियम भी जान देते हैं। शराब पीकर या नशा करके गाड़ी ना चलाएं। इसमें जान जाने का खतरा तो है ही, आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी कैंसिल हो सकता है। तेज रफ्तार से वाहन ना चलाएं, ऐसा करना हादसे की वजह बन सकता है। लाल बत्ती जंप करने की कोशिश कतई ना करें, थोड़ा इंतजार कर लेने में कोई बुराई नहीं है। माल वाहन चलाने वाले वाहन चालक भी ध्यान दें। माल वाहन में यात्री सवारियों को बैठाना मना है। इन सभी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर आपका लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित हो सकता है। उत्तराखंड पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से सभी वाहन चालकों को जागरूक किया है। राज्य समीक्षा आप सबसे अपील करता है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक रूल्स का पालन करें। सड़क पर वाहन सावधानी से चलाएं।