उत्तराखंड के युवा ध्यान दें, UKPSC JD Pre Exam की ‘आंसर-की’ जारी..डाउनलोड करें

UKPSC Civil Judge Pre Answer Key को download करना है? आगे जानिए पूरी डिटेल
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
UKPSC Civil Judge Pre Answer Key download: UKPSC Civil Judge JD Prelims Provisional Answer Key download
Image: UKPSC Civil Judge JD Prelims Provisional Answer Key download

देहरादून: उत्तराखंड ज्यूडीशियल सर्विसेस सिविल जज प्रिलिम्स परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज पदों के लिए हुई परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है।

UKPSC Civil Judge Pre Answer Key download

जो अभ्यर्थी उत्तराखंड ज्यूडीशियल सर्विसेस सिविल जज प्रिलिम्स परीक्षा 2021-22 में हिस्सा ले चुके हैं। उन्हें एग्जॉम की आंसर-की देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आंसर-की और क्वैश्चन पेपर कैसे डाउनलोड किया जा सकता है, ये सारी जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाना होगा। यहां होमपेज पर UKPSC Civil Judge (JD) Prelims Provisional Answer Key से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही चारों सेट की आंसर-की दिख जाएंगी

अगर किसी आंसर पर आपत्ति करनी है तो ऑनलाइन आंसर-की ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें। यहां पहुंचकर click here to apply on the new page पर क्लिक करें और नए पेज पर पहुंचे। यहां अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सब्मिट कर दें। इसके बाद आप आंसर-की डाउनलोड करने के साथ ही प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। कैंडिडेट्स जनरल नॉलेज और लॉ पेपर के क्वैश्चन पेपर की सभी सीरीज आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न पर आपत्ति करनी है तो ये 30 मार्च से 05 अप्रैल 2022 के बीच की जा सकती है। प्रति प्रश्न 50 रुपए देकर ऑब्जेक्शन किया जा सकता है। ऑब्जेक्शन के लिए लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर दिया हुआ है, जहां से तय शुल्क देकर आपत्ति की जा सकती है। बता दें कि यूकेपीएससी सिविल जज परीक्षा का आयोजन 13 मार्च 2022 के दिन किया गया था।