बड़ी खबर: उत्तराखंड के CM धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो हुआ वायरल..दो लोगों पर मुकदमा

उत्तराखंड के CM Pushkar Singh Dhami की Wife का Fake Audio Viral होने से खलबली मच गई। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
CM Pushkar Singh Dhami Wife Fake Audio Viral: Geeta Dhami wife of CM Pushkar Singh Dhami Fake audio viral
Image: Geeta Dhami wife of CM Pushkar Singh Dhami Fake audio viral

खटीमा: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने पर खलबली मच गई है।

CM Pushkar Singh Dhami Wife Fake Audio Viral

दरअसल 28 मार्च को लालकुआं से बीजेपी के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया गया कि पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर CM पुष्कर सिंह की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा। उन्होंने दो लोगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर छवि खराब करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस ने पवन गहिर की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि खटीमा में सीएम के खिलाफ अभी भी विरोधियों द्वारा षड़यंत्र के तहत ऐसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। तहरीर में पवन गहिर ने कहा कि वो सीएम की पत्नी की आवाज को अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने कहा कि ये ऑडियो पूरी तरह फर्जी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू और गणेश मुंडेला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कोतवाली के दरोगा ललित सिंह रावल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी होगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।