उत्तराखंड के युवा तैयार हो जाएं, 5 साल के लंबे इंतजार के बाद हो रही है PCS परीक्षा

पांच साल के इंतजार के बाद Uttarakhand में एक बार फिर PCS Exam होने जा रहा है। यह परीक्षा 3 अप्रैल को रविवार के दिन होनी है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा 2022 3 अप्रैल: PCS exam will be held in Uttarakhand on April 3
Image: PCS exam will be held in Uttarakhand on April 3

नैनीताल: सरकारी विभागों में अफसर बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए अपने सपने को सच करने का वक्त आ गया है।

Uttarakhand PCS Exam April 3

पांच साल के इंतजार के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर पीसीएस परीक्षा होने जा रही है। यह परीक्षा 3 अप्रैल को रविवार के दिन होनी है। स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल सर्विसेज प्रिलिमनरी एग्जॉम-2021 की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। बीते दिनों पीसीएस परीक्षा को लेकर नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी अधिकारियों को इस परीक्षा की महत्ता को देखते हुए इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Uttarakhand PCS Exam Preparation

पांच साल बाद होने वाली पीसीएस परीक्षा 318 पदों के लिए हो रही है। इसके लिए नैनीताल जिले में 110 केंद्र चुने गए हैं। हल्द्वानी में 74 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि नैनीताल में 23 और रामनगर में 13 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 13 मार्च को आयोजित पीसीएस-जे परीक्षा की आंसर की और 14 मार्च को आयोजित हुई सहायक भू-वैज्ञानिक (वैज्ञानिक शाखा) मुख्य परीक्षा की आंसर-की भी जारी कर दी है। कैंडीडेट आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस पर 30 मार्च से पांच अप्रैल के बीच आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही निकली तो यह राशि लौटा दी जाएगी और सही न निकली तो राशि वापस नहीं होगी।