Kedarnath के लिए Helicopter booking 4 अप्रैल से शुरू होगी। इस साल भी नहीं बढ़ेगा हेली सेवाओं का किराया
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Helicopter booking for Kedarnath starting 4th April know fare
रुद्रप्रयाग: 3 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और केदारनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।
Helicopter booking for Kedarnath starting 4th April
केदारनाथ धाम जाने के लिए हेलीपैड सेवाओं की बुकिंग 4 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।आप http://heliservices.uk.gov.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। दरअसल पिछले कुछ सालों से हेलीपैड का प्रचलन काफी अधिक बढ़ गया है। टिकट बुकिंग के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट पर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 4 अप्रैल से खुल जाएंगी। इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि हेली सेवाओं का किराया बढ़ जाएगा मगर अच्छी खबर यह है कि हेली सेवाओं के किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जी हां, इसका कारण प्रदेश सरकार द्वारा 2020 में कंपनियों से 3 साल का अनुबंध कराना है और इस कारण किराया इस साल भी उतना ही रहेगा जितना पिछले साल था। ऐसे में केदारनाथ यात्रा में हेली सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले श्रद्धालुओं का बजट नहीं बिगड़ेगा। दरअसल प्रदेश में चार धाम यात्रा जैसे-जैसे निकट आ रही है वैसे-वैसे ही तैयारियों में तेजी भी दिख रही है। अब नागरिक उड्डयन विभाग भी यात्रा की तैयारी में जुट चुका है। इसके लिए 4 अप्रैल से हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग खोलने की तैयारी हो चुकी है। यह बुकिंग यूकाडा के साथ ही पर्यटन विभाग की वेबसाइट के जरिए भी हो सकेगी। आगे जानिए किराया
प्रदेश में हर साल चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। इससे चंद मिनटों में ही केदारनाथ धाम पहुंचा जा सकता है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं केदार घाटी से फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड से संचालित की जाती हैं। 9 कंपनियां हेलीपैड संचालित करती हैं। कोरोना से संबंधित सभी प्रतिबंध समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार जोरों-शोरों से चार धाम यात्रा की तैयारी में जुट चुकी है।
Kedarnath Helicopter Fare
सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना है कि हेली सेवाओं की 4 अप्रैल से बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी हेली सेवाओं का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। बता दें कि फाटा से केदारनाथ तक का किराया 2360 है। तो वहीं सिरसी से केदारनाथ तक का किराया 2340 है और गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का किराया 3875 रुपए तय किया गया है।