देहरादून सचिवालय के कर्मचारी की नदी में डूबने से मौत, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी

Dehradun Secretariat employee Amit की शादी को अभी कुछ ही महीने हुए थे। पति-पत्नी ने दांपत्य जीवन की नई शुरुआत की ही थी कि सब खत्म हो गया।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun Secretariat employee Amit dies: Dehradun Secretariat employee Amit dies due to drowning in river
Image: Dehradun Secretariat employee Amit dies due to drowning in river

खटीमा: गर्मी बढ़ते ही लोग राहत पाने के लिए नदियों-तालाबों का रुख करने लगे हैं, लेकिन अगर इस दौरान सावधानी न बरती जाए तो हादसा होते देर नहीं लगती।

Dehradun Secretariat employee Amit dies

देहरादून में सचिवालय में कंप्यूटर सहायक के तौर पर तैनात एक युवक भी इसी तरह के हादसे का शिकार हो गया। बीजापुर डैम स्थित नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। मरने वाला युवक सचिवालय के लेखा अनुभाग में कंप्यूटर सहायक के तौर पर काम कर रहा था। उसकी शादी को अभी कुछ ही महीने हुए थे। उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद युवक की पत्नी बेहोश है। मरने वाले युवक की शिनाख्त अमित कुमार के रूप में हुई। अमित का परिवार ऊधमसिंहनगर के खटीमा में रहता है। बीते रविवार अमित कुमार अपने पांच साथियों के साथ शहर में घूमने निकले थे। उनके साथ कंप्यूटर सहायक मोहित कुमार, सहायक समीक्षा अधिकारी शैलेंद्र राणा, सहायक समीक्षा अधिकारी आशीष असवाल, भगवान सिंह और मनदीप सिंह भी थे।

दोपहर करीब 12 बजे ये लोग बीजापुर स्थित डैम के पास पहुंचे। इसके बाद वह पास ही में नदी में नहाने चले गए। तभी नहाते वक्त अमित कुमार नदी में डूब गए। साथियों ने अमित को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने की वजह से वह अमित को बचा नहीं सके। बाद में साथियों ने इसकी सूचना डैम के कर्मचारियों को दी। उन्होंने डैम का चैनल गेट खोल कर मृतक का शव बरामद किया। नदी में डूबने से अमित के सिर पर काफी चोटें आई थी। पुलिस ने बताया कि अमित की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ जोगीवाला में रह रहे थे। अमित का एक भाई बीएसएफ में तैनात है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। उधर, हादसे के बाद अमित की पत्नी बेहोश है। पुलिस मृतक के परिजनों के देहरादून पहुंचने का इंतजार कर रही है। उनके दून पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।