Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरियाणा के यमुनानगर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां पर ज्वालापुर के दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई है।
दोनों भाई ज्वालापुर से हरियाणा के यमुनानगर में बारात में शामिल होने गए थे। घटना के बाद शादी में मातम पसर गया। वहीं, मृतकों के परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है। सच में, खुशियां कब गम में बदल जाए, किसी को नहीं पता। दोनों भाई उत्साह के साथ शादी में सम्मिलित होने गए थे मगर उनके परिजनों ने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके जिगर के दोनों टुकड़े इस तरह हादसे का शिकार हो जाएंगे। बता दें कि ट्रक से कुचलकर दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां चीख पुकार में बदल गई हैं। इस खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सराय गांव में रेलवे फाटक के पास बस्ती में रहने वाले राजू प्रधान के बेटे की बारात यमुनानगर गई थी। यमुनानगर के पास ढेहा बस्ती में बारात पहुंचने के बाद दोनों भाई सन्नी 25 वर्ष और ऋषि 22 वर्ष अपनी बाइक से आस-पास घूमने निकल गए। कि तभी पांसरा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शादी के दौरान दो जवान भाइयों की हादसे में मौत से अचानक ही खुशी का पूरा माहौल मातम एवं चीख पुकार में बदल गया। हादसे की खबर मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है।