Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में विवाद के बाद पत्नी घर छोड़कर गई तो पति ने फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जी हां, दरअसल दोनों का काफी झगड़ा हुआ था और कुछ दिनों से उनके घर में कलह चल रही थी। 23 मार्च को पति-पत्नी के बीच में बड़ा सा झगड़ा हुआ। विवाद के बाद पत्नी उसको छोड़ कर चली गई जिसके बाद पति ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। कई दिनों तक पत्नी वापस नहीं आई और पति का शव घर में ही सड़ता रहा। कई दिनों से बंद घर में जब शव के सड़ने की दुर्गंध आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। दरअसल मनोज कुमार अल्मोड़ा मुख्यालय में किराए के मकान पर रहते थे। उनके घर में कलह चल रहा था।
23 मार्च को दोनों पति-पत्नी के बीच में काफी ज्यादा झगड़ा हुआ और विवाद के बाद मनोज की पत्नी इस कदर परेशान हो गई कि वह मनोज को छोड़कर अपने मायके चली गई। जिसके बाद से पति मनोज से अपनी पत्नी समेत घर के अन्य लोगों से भी कोई संपर्क नहीं हुआ और तब से ही उसका कमरा अंदर से बंद था मगर किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिय। इधर पड़ोसियों को सोमवार को कमरे से बदबू आने लगी जिस पर उनको शक हुआ। कमरा खोलने की कोशिश की पर वह अंदर से किसी ने भी नहीं खोला। काफी आवाज देने के बाद भी कमरे नहीं खोलने पर पड़ोसी ने कोतवाली पुलिस में सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे ही दरवाजा खोला तो अंदर मनोज का शव फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फांसी के फंदे से शब्द को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।