वर्तमान में Kedarnath के लिए सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से नौ एविएशन कंपनियां Helicopter सेवा का संचालन कर रही हैं। पढ़िए Booking All Details
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Kedarnath Helicopter Booking All Details
रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोरोना की पाबंदियां हट गई हैं, ऐसे में इस साल लाखों श्रद्धालुओं के तीर्थ यात्रा पर उत्तराखंड आने की उम्मीद है।
Kedarnath Helicopter Booking All Details
6 मई को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिख रहा है। सोमवार को केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई, और महज दो दिन के भीतर करीब 3500 (साढ़े तीन हजार) टिकटों की एडवांस बुकिंग की जा चुकी है। चारधाम यात्रा को बड़े स्तर पर संचालित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग संबंधी सेवा देने की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को सौंपी गई है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा संचालित की जाती है। वर्तमान में सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से नौ एविएशन कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही हैं। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट और आर्यन एविएशन सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन और पिनाक्ल एयर फाटा से केदारनाथ के लिए हेली सेवा दे रहे हैं। सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली और केट्रल एविएशन द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही हैं।
Kedarnath Helicopter Booking fare
अब किराए के बारे में भी बताते हैं। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए प्रति यात्री किराया 7750 रुपये, फाटा से 4720 रुपये और सिरसी से केदारनाथ का किराया 4680 रुपये निर्धारित है। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेली सेवा के लिए यात्री जीएमवीएन की वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।