उत्तराखंड: SSP ने कहा- अवैध खनन पर सीधी कार्रवाई नहीं करेगी पुलिस, वायरल हुआ ऑडियो

आरोप है कि Udham Singh Nagar SSP Manjunath TC ने अवैध खनन पर सीधी कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
UDHAM SINGH NAGAR SSP MANJUNATH TC: Audio of Udham Singh Nagar SSP Manjunath TC goes viral
Image: Audio of Udham Singh Nagar SSP Manjunath TC goes viral

उधमसिंह नगर: Udham Singh Nagar SSP Manjunath TC की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार पुलिस अफसरों में होती है। पिछले दिनों एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने चौकी प्रभारियों की खूब खबर ली। उन्हें जनता को थाने के चक्कर न कटवाने के निर्देश दिए, लेकिन अब एसएसपी मंजूनाथ टीसी खुद एक विवाद में घिर गए हैं।

Udham Singh Nagar SSP Manjunath TC viral audio

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक बाजपुर के एक युवक ने एसएसपी से नदी में हो रहे अवैध खनन पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि एसएसपी ने अवैध खनन पर सीधी कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया। युवक और एसएसपी के बीच हुई बातचीत का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने अवैध खनन पर सीधी कार्रवाई न करने की बात कही। उन्होंने युवक से कहा कि वो इस काम के लिए तहसीलदार या वन विभाग से संपर्क करे। वहां से सुरक्षा की दृष्टि से मांगी गई पुलिस फोर्स उपलब्ध करा दी जाएगी। कॉल करने वाला युवक अवैध खनन रोकने की गुहार लगा रहा था।

बाजपुर के कोसी, दाबका के साथ ही बोर आदि नदियों में बेरोकटोक अवैध खनन हो रहा है। युवक ने इसे रोकने के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी को फोन किया था। वायरल वीडियो में एसएसपी शिकायतकर्ता से कह रहे हैं कि अवैध खनन रोकने का काम पुलिस का नहीं है, इस बारे में तहसीलदार या वन विभाग से लिखित शिकायत करें। छापा मारने के लिए जितनी फोर्स मांगी जाएगी, उपलब्ध करा दी जाएगी। पुलिस संयुक्त कार्रवाई का हिस्सा बन सकती है। उधर, पूरे मामले को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के अकेले नदी और पट्टे में जाकर खनन कारोबारियों को परेशान किए जाने की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मी अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग, एसडीएम, तहसीलदार की संयुक्त टीम के साथ ही जाएंगे। वहीं वायरल वीडियो को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि जब अवैध खनन रोकने का काम पुलिस का नहीं है तो पुलिस किस कानून के तहत खनन वाहन स्वामियों को परेशान करती है। ये भी बताएं।