Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: अब उत्तराखंड से गोवा जाने वालों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट आज से शुरू हो रही है
जी हां स्पाइसजेट को पंतनगर-गोवा के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। खासतौर पर अगर आप गोवा घूमने के शौकीन हैं, तो आपको अब वाया दिल्ली होकर नहीं जाना पड़ेगा। अब पंतनगर से आप सीधा फ्लाइट के जरिए गोवा जा सकते हैं। स्पाइसजेट मैनेजमेंट और पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच बीते कई दिनों से हवाई सेवा को लेकर मीटिंग का दौर चल रहा था। आखिरकार तय हुआ कि गोवा के लिए हवाई सेवा 8 अप्रैल से निर्धारित तौर पर शुरू की जा रही है।आज से ये शुभारंभ भी हो गया। आप भी सभी उड़ानों के शेड्यूल को स्पाइसजेट के ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने मीडिया को जानकारी दी कि स्पाइसजेट के उड़ान के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को स्वीकृति मिलने के बाद 78 सीट वाले विमान का इस्तेमाल हो रहा है। इसका फायदा औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के साथ ही पूरे कुमाऊं की जनता को मिलेगा।