उत्तराखंड में फर्जी निकले 6.46 लाख राशन कार्ड, इस फर्जीवाड़े में टॉप पर है उत्तराखंड

fake ration card में Uttarakhand सभी हिमालयी राज्यों में टॉप पर है। यहां 8 साल में 6.46 लाख फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
uttarakhand fake ration card: 646337 fake ration card in Uttarakhand
Image: 646337 fake ration card in Uttarakhand

हरिद्वार: गरीब परिवारों को भुखमरी से बचाने के लिए सरकार गरीब कल्याण योजना चला रही है, लेकिन मुफ्त राशन पाने के लिए अमीर भी राशन कार्ड बनवा लेते हैं। अब सत्यापन अभियान में ये लोग पकड़ में आ रहे हैं।

646337 fake ration card in Uttarakhand

आपको जानकर हैरानी होगी कि हिमालयी राज्यों में सबसे अधिक फर्जी राशन कार्ड उत्तराखंड में रद्द हुए। वर्ष 2014 से 2021 की अवधि में यहां 6.46 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चले सत्यापन अभियान में बीते 8 साल के दौरान छह लाख 46 हजार 337 राशन कार्ड फर्जी पाए गए। राशन कार्ड को आधार से लिंक करने और बायोमैट्रिक प्रणाली से राशन वितरण शुरू होने से लाखों फर्जी राशन कार्ड पकड़ में आए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश (टीपीडीएस) के तहत जो राशन कार्ड उपभोक्ता मानकों से बाहर हुए, उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया। राशन कार्ड फर्जीवाड़े का खुलासा करने में सबसे अहम भूमिका 2014 में लागू हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की है, जिसके तहत सभी राज्यों में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया गया। हिमालयी राज्यों में मिजोरम ही है, जहां सबसे कम 4103 राशन कार्ड रद्द हुए। सचिव खाद्य एवं आपूर्ति भूपाल सिंह मनराल के मुताबिक फर्जी राशन कार्ड रद्द होने से जहां खाद्य सामग्री के दुरुपयोग की संभावनाएं घटीं, वहीं पात्र लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सही लाभ मिल रहा है। जो लोग अंत्योदय या गरीबी रेखा से नीचे के मानकों को पूरा नहीं करते, उनके राशन कार्ड बदले जाते हैं या उन्हें रद्द कर दिया जाता है। बीते सालों में विभाग की ओर से लाखों फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए। प्रदेश में विभाग की ओर से एक बार फिर राशन कार्डों के सत्यापन का अभियान चलाया जाएगा। आगे पढ़िए

हिमालयी राज्यों में रद्द हुए जाली राशन कार्डों का ब्योरा
उत्तराखंड में 6,46,337 राशन कार्ड फर्जी
हिमाचल में 65,694 राशन कार्ड फर्जी
जम्मू-कश्मीर में 85,859 राशन कार्ड फर्जी
मणिपुर में 61,198 राशन कार्ड फर्जी
मेघालय में 13,109 राशन कार्ड फर्जी
अरुणाचल में 5,626 राशन कार्ड फर्जी
मिजोरम में 4,103 राशन कार्ड फर्जी
नागालैंड में 45,347 राशन कार्ड फर्जी
त्रिपुरा में 1,91,793 राशन कार्ड फर्जी
असम में 3,40,831 राशन कर्ड फर्जी
(पूरे देश में 4,28,01,585 राशन कार्ड फर्जी पाए गए।)