हाईस्कूल और इंटर पास युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का शानदार मौका है। Garhwal Rifles में different posts के लिए Recruitment निकली है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Garhwal Rifles Recruitment for different posts
पौड़ी गढ़वाल: देश सेवा के मामले में उत्तराखंड का कोई सानी नहीं। यहां के युवाओं में सेना भर्ती को लेकर खूब जुनून दिखता है। अगर आप भी भारतीय सेना का हिस्सा बन अपनी मातृभूमि की सेवा करना चाहते हैं तो इस सपने को पूरा करने का वक्त आ गया है।
Garhwal Rifle Recruitment 2022
भारतीय सेना के कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन (उत्तराखंड) ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, क्लर्क, लोहार, कुक, बूटमेकर, धोबी, नाई, स्वीपर और रेंज चौकीदार के रिक्त पदों को भरा जाएगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के एक, रेंज चौकीदार के 1, धोबी के 1, बूटमेकर के 1, लोहार के 1, स्वीपर के 2, नाई के 2, क्लर्क के 2 और कुक के 3 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
Garhwal Rifle Recruitment 2022 Qualification
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में भी बताते हैं। स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 और क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है।कंप्यूटर और टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए। लोहार, कुक, बूट मेकर, धोबी, नाई, स्वीपर और रेंज चौकीदार के पदों के लिए उम्मीदवार का कक्षा 10वीं पास होना जरूरी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें। आवेदन पत्र को भरकर ‘कमांडेंट द गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन, जिला- पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड' पर भेज दें।
Garhwal Rifle Recruitment 2022 Age Limit
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई हैं। पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको भर्ती से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।