उत्तराखंड: खेलते खेलते तीसरी मंजिल से गिरा 8 साल का बच्चा, इलाज के दौरान मौत

हादसे के वक्त परिवार नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। सामान पैक हो रहा था कि तभी 8 साल का मासूम खेलते वक्त छत से नीचे गिर गया।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
haldwani indira nagar shanu news: 8 year old boy fell from third floor in Haldwani
Image: 8 year old boy fell from third floor in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक दुखद हादसा हो गया। यहां 8 साल के मासूम की तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर कर मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चे का परिवार नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। सामान की पैकिंग चल रही थी। इसी दौरान 8 वर्षीय बच्चा खेलते वक्त छत से नीचे गिर गया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना इंदिरानगर, बरेली रोड क्षेत्र की है। यहां राजमिस्त्री शानू अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ रहता है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही शानू ने अपना इंदिरानगर वाला घर बेचकर गौलापार में नया घर बना लिया था। बीते शनिवार को पूरा परिवार नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। शानू ने सामान निकालने के लिए तीसरी मंजिल की छत पर लगे जाल को खोल दिया। इस दौरान शानू का 8 वर्षीय बेटा तनवीर वहीं पर खेल रहा था। सभी सामान की पैकिंग करने में व्यस्त थे। इसी बीच मासूम का खेलते हुए पैर फिसल गया। जिससे वह जाल के रास्ते दूसरी मंजिल पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में तनवीर का एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिवार की खुशियां पल भर में खत्म हो गईं। बहरहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।